CG CONGRESS : New team of Baloda Bazar Congress
बलौदा बाजार. बलौदा बाजार कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। जिला अध्यक्ष सुमित्रा ध्रुतलहरे ने नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है, जिसमें 60 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है।
इस नई टीम में कोषाध्यक्ष से लेकर महामंत्री और सचिव तक कई पदों पर नियुक्तियां की गई हैं। खास बात ये है कि अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के एक्टिव और अनुभवी नेताओं को शामिल किया गया है, ताकि संगठन हर स्तर पर मजबूत हो सके।


पुराने अनुभवी चेहरों को भी टीम में जगह दी गई है, जिससे उनके अनुभव का फायदा मिल सके।
जिला अध्यक्ष का साफ कहना है कि अब फोकस जमीनी मुद्दों पर रहेगा और पार्टी को बूथ लेवल तक एक्टिव किया जाएगा। आने वाले समय में कांग्रेस की एक्टिविटी और तेज दिख सकती है।

