Liquor shop Open : शराब दुकान की मांग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीण

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Liquor Shop Open: Villagers Arrive at Collectorate Demanding a Liquor Shop

Liquor shop Open: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दो अलग-अलग ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में महिला और पुरुष ग्रामीण जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और शराब दुकान खोलने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।

जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र सीमा से लगे गेंदाटोला क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि इस दुकान का संचालन लंबे समय से हो रहा था और अब इस दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने के आदेश से अवैध शराब की तस्करी और बिक्री बढ़ सकती है।

वहीं, चिचोला क्षेत्र के ग्रामीण भी सरपंच और पंचों ने अपने गांव में शराब दुकान खोलने की मांग रखी।

अधिकृत दुकान नहीं होने के कारण इलाके में अवैध शराब का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है, जिसे रोकने के लिए लाइसेंसी दुकान की आवश्यकता है।

प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि ग्रामीणों की मांग और परिस्थितियों का गंभीरता से परीक्षण किया जा रहा है। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही कोई उचित निर्णय लिया जाएगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related