MIDDLE EAST WAR : जंग में नया मोड़, ईरान बोला- अब खाड़ी देश भी निशाने पर

Date:

MIDDLE EAST WAR : A new twist in the war, Iran said – now Gulf countries are also on target

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट की जंग अब और खतरनाक होती जा रही है। अब तक मामला ईरान बनाम अमेरिका-इजरायल तक सीमित था, लेकिन अब UAE भी सीधे रडार पर आ गया है।

ईरान ने साफ संकेत दे दिया है कि UAE अब सिर्फ दर्शक नहीं, बल्कि इस जंग में एक्टिव रोल निभा रहा है। आरोप है कि UAE ने अमेरिका और इजरायल को अपने एयरबेस और सैन्य सुविधाएं इस्तेमाल करने दीं।

इसी वजह से ईरान का रुख अचानक सख्त हो गया है। अब तक वह खाड़ी देशों को टारगेट करने से बच रहा था, लेकिन अब साफ कह दिया गया है अगर हालात बिगड़े तो संयम खत्म हो जाएगा।

सबसे बड़ा खतरा तब बताया जा रहा है, अगर ईरान के किसी इलाके या द्वीप पर ग्राउंड अटैक हुआ। ईरान ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने वाले देश को सीधे दुश्मन माना जाएगा और जवाब भी उसी स्तर का होगा।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरानी द्वीपों पर नजर बनाए हुए है और इसके लिए खाड़ी देशों के बेस इस्तेमाल हो सकते हैं। इसी वजह से UAE पर शक गहराया है।

अब डर ये है कि अगर ये टकराव बढ़ा, तो सिर्फ सैन्य ठिकाने ही नहीं, बल्कि आर्थिक और सरकारी ढांचे भी निशाने पर आ सकते हैं। यानी जंग का अगला फेज और ज्यादा खतरनाक होने वाला है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related