CG Drug Trafficking : ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन, आरोपियों का अंतरराज्यीय तस्करी में संलिप्त होने की आशंका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Drug Trafficking :Major Crackdown on Drug Trafficking: Suspects Suspected of Involvement in Interstate Trafficking

CG Drug Trafficking : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए 1432 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ और परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन और अन्य सामान सहित कुल 2 करोड़ 25 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

 

पुलिस ने इस मामले में हरियाणा के करनाल जिले के  दो आरोपियों—हरविंदर सिंह और सत्यवान वाल्मीकि—को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन (HR46 F 4848) में बड़ी मात्रा में अफीम पोस्त डोडा ओडिशा की ओर से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एनएच-53 पर रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जांच की गई।

 

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 18(ख) के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें सोर्स प्वाइंट, ट्रांजिट रूट और डेस्टिनेशन तक की पूरी जांच शामिल है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related