Former Raymond chairman Vijaypat Singhania passes away at 87, cremated in Mumbai
Vijaypat Singhania News: देश के दिग्गज उद्योगपति और रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन Vijaypat Singhania का शनिवार शाम मुंबई में 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके बेटे गौतम सिंघानिय ने उनके निधन की पुष्टि की थी जिसके बाद से कारोबार जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। कई बड़े कारोबारी और नेताओं ने विजयपत सिंघानिया के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
विजयपत सिंघानिया का पार्थिव शरीर आज पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके अंतिम संस्कार की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है, जिसमें उनके बेटे और रेमंड के सीईओ गौतम सिंघानिया के साथ-साथ परिवार के अन्य लोग नजर आ रहे हैं।मालूम हो कि विजयपत सिंघानिया कॉर्पोरेट जगत की प्रतिष्ठित शख्सियतों की दुनिया में एक विशिष्ट स्थान रखते थे।
1991 के आर्थिक उदारीकरण से एक दशक पहले 1980 से रेमंड समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक के रूप में उनके नेतृत्व ने इस बात को सुनिश्चित किया कि यह वस्त्र ब्रांड, कई अन्य पारंपरिक ब्रांड के विपरीत प्रतिस्पर्धात्मक दबावों का सामना कर सके।
विजयपत सिंघानिया का निधन भारतीय उद्योग जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है।उन्होंने न सिर्फ व्यापार में सफलता हासिल की, बल्कि अपने साहसिक कारनामों से भी अलग पहचान बनाई।

