CG Crime News: Blow to Ganja Smuggling Network; Accused Arrested with 21 kg of Ganja
Sukma News : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिला में थाना कोंटा में अवैध गांजा के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 21 किलो गांजा और परिवहन में इस्तेमाल की गई स्कूटी जब्त कर लिया है।
मुखबिर से मिली सूचना पर नेशनल हाईवे-30 सहित कई स्थानों पर नाकाबंदी कर सघन जांच शुरू की गई। नाकाबंदी के दौरान एक युवक स्कूटी से आता दिखा, जिसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन घेराबंदी में पकड़ा गया। तलाशी में दो बैग से 10 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन 21.630 किलोग्राम निकला। जब्त गांजा की कीमत 10 लाख 81 हजार 500 रुपये आंकी गई।
आरोपी ने अपना नाम के. शिवा रेड्डी, निवासी हैदराबाद बताया। पुलिस ने स्कूटी सहित गांजा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

