CHHATTISGARH : जी राम जी योजना में 600 करोड़ भुगतान लंबित, राज्य ने केंद्र को लिखा पत्र

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : Payment of Rs 600 crore pending under Ji Ram Ji Yojana, state writes to Centre

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मजदूरों की जेब पर बड़ा असर पड़ा है। जी राम जी योजना के तहत करीब 600 करोड़ रुपए की मजदूरी अटकी हुई है और 7 लाख से ज्यादा मजदूर अब भी भुगतान का इंतजार कर रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक जनवरी से ही मजदूरी का पैसा नहीं आया है। करीब 50 लाख मानव दिवस का भुगतान लंबित है, जिसे केंद्र सरकार को जारी करना है।

सिर्फ मजदूरी ही नहीं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी पिछले 3 महीने से नहीं मिली है, जिससे बुजुर्गों और जरूरतमंदों की परेशानी बढ़ गई है।

राज्य सरकार ने इस मामले में केंद्र को पत्र लिखकर तुरंत राशि जारी करने की मांग की है। वहीं अब मंत्री स्तर पर भी बात होने वाली है ताकि जल्द समाधान निकले।

यानी योजना बदली, नाम बदला… लेकिन पैसा अटक गया और असर सीधे आम लोगों पर पड़ रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related