PM Modi News: PM Modi के पास पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल, शादी का दिया न्यौता

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

PM Modi News: Health Minister Jaiswal Meets PM Modi, Extends Wedding Invitation

 PM Modi News: छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली स्थित संसद भवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सपरिवार प्रधानमंत्री को अपनी लाडली बिटिया डॉ. कंचन जायसवाल के विवाह समारोह का निमंत्रण पत्र सौंपा और अपनी बिटिया के उज्ज्वल भविष्य के लिए उनका आशीर्वाद लिया।

 

​प्रधानमंत्री से भेंट के बाद, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल अपनी इस दिल्ली यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रभारी नितिन नबीन सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के दिग्गज नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। वे व्यक्तिगत रूप से सभी वरिष्ठ नेताओं को शादी का कार्ड देकर आमंत्रित करेंगे।

 

इस हाई-प्रोफाइल शादी में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की कई नामचीन हस्तियों के जुटने की संभावना है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related