BAIL CONTROVERSY : Anticipatory bail granted by the High Court now challenged in the Supreme Court
नई दिल्ली। POCSO जैसे गंभीर केस में राहत मिलने के बाद अब मामला फिर से गरमा गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को अग्रिम जमानत दी थी, लेकिन अब इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।
याचिकाकर्ता का कहना है कि हाईकोर्ट ने आरोपों की गंभीरता को सही तरह से नहीं देखा। वहीं हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कई अहम बातें कही थीं जैसे पीड़ितों का व्यवहार “असामान्य” लगना और सूचना देने में 6 दिन की देरी।
इतना ही नहीं, कोर्ट ने मीडिया पर भी सख्ती दिखाई और कहा कि नाबालिगों के इंटरव्यू लेना कानून का उल्लंघन है। अब सबकी नजर सुप्रीम कोर्ट पर है, जहां तय होगा कि हाईकोर्ट का फैसला सही था या नहीं।
कुल मिलाकर मामला अब और पेचीदा हो गया है और आगे बड़ा कानूनी मोड़ आ सकता है।
