Cyber Fraud News: International Cyber Fraud Racket Busted—Conning Citizens
Cyber fraud News : अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का एक संगठित नेटवर्क उजागर हुआ है । राजधानी में पुलिस कमिश्नरेट ने अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी के एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर तीन अवैध कॉल सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 67 मोबाइल फोन, 18 लैपटॉप, 28 कंप्यूटर और 3 वाई-फाई राउटर जब्त किए गए हैं।
इस नेटवर्क का संचालन राजधानी से हो रहा था, जबकि इसका मास्टरमाइंड गुजरात से और तकनीकी सपोर्ट विदेश से मिल रहा था। गिरोह में देश के सात राज्यों—गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मेघालय, हरियाणा और पंजाब के युवक शामिल थे। तीनों कॉल सेंटरों का संचालन अलग-अलग सुपरवाइजर कर रहे थे।
जांच में सामने आया कि यह गिरोह मुख्य रूप से अमेरिका के नागरिकों को निशाना बनाता था और लोन दिलाने तथा क्रेडिट (सिबिल) स्कोर सुधारने के नाम पर ठगी करता था। पिछले दो वर्षों में इस नेटवर्क ने करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की है।

