BIJAPUR ROAD SCAM : विभाग ने खुद माना, सड़क बनी ही नहीं, फिर पैसा कैसे निकला?

Date:

BIJAPUR ROAD SCAM : The department itself admitted that the road was not built, then how did the money go out?

बीजापुर. बीजापुर से बड़ी गड़बड़ी सामने आ रही है। जिस सड़क के बनने का दावा किया गया था, वो जमीन पर मिली ही नहीं। अब खुद विभाग के दस्तावेज इस बात की पुष्टि कर रहे हैं कि सड़क का कोई अस्तित्व ही नहीं है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनाई गई इस सड़क की जांच जब 24 मार्च 2026 को टीम ने की, तो मौके पर न सड़क मिली और न ही कोई सूचना बोर्ड लगा मिला। यानी काम हुआ ही नहीं, लेकिन कागजों में सब कुछ पूरा दिखा दिया गया।

अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है, जब सड़क बनी ही नहीं, तो फिर सरकारी पैसा किस आधार पर निकाल लिया गया? किसने पास किया बिल और किसके कहने पर भुगतान हुआ?

दस्तावेज के मुताबिक अब 26 मार्च को दोबारा जांच के लिए संबंधित ठेकेदार को बुलाया गया है। लेकिन मामला अब सिर्फ जांच तक सीमित नहीं रहा, क्योंकि इसमें सीधे तौर पर सरकारी राशि के गबन की आशंका जताई जा रही है।

हैरानी की बात ये है कि इतना बड़ा मामला सामने आने के बाद भी अब तक किसी जिम्मेदार अधिकारी या ठेकेदार पर केस दर्ज नहीं हुआ है। ऐसे में सिस्टम पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

अगर जांच में गड़बड़ी साबित होती है, तो यह मामला बड़े भ्रष्टाचार का रूप ले सकता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related