SARKE CHUNAR CONTROVERSY : ‘सरके चुनर’ पर बवाल, सबको नोटिस!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SARKE CHUNAR CONTROVERSY : Ruckus over ‘Sarke Chunar’, notice to everyone!

रायपुर। ‘सरके चुनर’ गाना रिलीज हुआ और देखते ही देखते विवाद में घिर गया… अब मामला सीधा राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुंच गया है।

आयोग ने खुद संज्ञान लेते हुए एक्शन लिया और अभिनेत्री नोरा फतेही, अभिनेता संजय दत्त, गीतकार रकीब आलम, प्रोड्यूसर वेंकट के. नारायण और डायरेक्टर किरण कुमार को तलब कर लिया है।

आयोग का कहना है कि गाने के लिरिक्स पहली नजर में आपत्तिजनक और यौन संकेत देने वाले लगते हैं, जो कई कानूनों का उल्लंघन कर सकते हैं। इसलिए इस मामले को गंभीरता से लिया गया है।

सभी को तय तारीख पर दस्तावेज़ों के साथ पेश होने को कहा गया है, नहीं आने पर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

इधर, विवाद बढ़ने के बाद ‘केडी- द डेविल’ फिल्म के इस गाने पर रोक भी लग चुकी है। वहीं नोरा फतेही का कहना है कि गाने को हिंदी में डब करने की उनसे अनुमति तक नहीं ली गई थी।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

DONGARGARH PARIKRAMA PATH : परिक्रमा पथ पर हाईकोर्ट सख्त

बिलासपुर. बिलासपुर हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ...