CG POLICE ATTACK : पुलिस पर टंगिया हमला!

Date:

CG POLICE ATTACK : Tangia attack on police!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के Gariaband में पुलिस टीम पर जानलेवा हमले ने सनसनी फैला दी है। गांव में जांच के लिए पहुंची पुलिस को घेरकर टंगिया और डंडों से हमला कर दिया गया, जिसमें तीन आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामला मैनपुर थाना क्षेत्र के कोसमी गांव का है, जहां पुलिस टीम नियमित जांच के लिए पहुंची थी। लेकिन जैसे ही जवान गांव में दाखिल हुए, पहले से घात लगाए बैठे आरोपियों ने चारों तरफ से घेरकर हमला बोल दिया।

बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी भैय्या लाल ने आरक्षक विमल लकड़ा के सिर पर टंगिया से वार कर दिया, जिससे उनके चेहरे और आंख के पास गंभीर चोट आई। इसके बाद अन्य आरोपियों ने भी डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे बाकी दो जवानों को भी नहीं छोड़ा गया।

हंगामे की आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे, तब जाकर किसी तरह पुलिसकर्मियों की जान बच पाई। तीनों घायल जवानों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

बताया जा रहा है कि अवैध शराब की कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने बदला लेने के लिए इस हमले को अंजाम दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

SACHIN PILOT : पायलट का सीधा वार!

SACHIN PILOT : Pilot's direct attack! रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत...