IRAN MISSILE JERUSALEM : ईरान की मिसाइल के टुकड़े पवित्र स्थलों के पास गिरे, तीनों धर्मों में तनाव

Date:

IRAN MISSILE JERUSALEM : Pieces of Iranian missile fell near holy sites, tension between three religions

नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में तनाव खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। Iran की ओर से दागी गई एक मिसाइल Jerusalem के ऊपर हवा में फट गई और उसके टुकड़े शहर के सबसे पवित्र इलाकों में जा गिरे।

सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ये टुकड़े Church of the Holy Sepulchre, Al-Aqsa Mosque और Temple Mount जैसे धार्मिक स्थलों के आसपास गिरे। ये वही जगहें हैं जो ईसाई, मुस्लिम और यहूदी तीनों धर्मों के लिए बेहद पवित्र मानी जाती हैं।

इजरायल ने इस हमले को बेहद गंभीर बताते हुए ईरान की कड़ी निंदा की है और कहा है कि इस तरह की कार्रवाई से तीनों धर्मों के लोगों की जान खतरे में पड़ गई। सरकार का कहना है कि राजधानी में सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ओरेन मार्मोरस्टीन ने मौके से जानकारी देते हुए बताया कि मिसाइल के टुकड़े कई अहम इलाकों में गिरे, जिससे हालात और संवेदनशील हो गए हैं।

विशेषज्ञ मान रहे हैं कि अगर ऐसे हमले जारी रहे तो पूरे मिडिल ईस्ट में हालात और बिगड़ सकते हैं, क्योंकि यह सिर्फ एक सैन्य टकराव नहीं बल्कि धार्मिक संवेदनाओं से भी जुड़ा मामला बनता जा रहा है।

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related