CG CONGRESS BREAKING : कांग्रेस में इस्तीफा बम!

Date:

CG CONGRESS BREAKING : Resignation bomb in Congress!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के Balrampur में कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई अब खुलकर सामने आ गई है। नई जिला कार्यकारिणी बनने के बाद बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले 11 नेताओं ने इस्तीफा दिया और अब 2 और मंडल अध्यक्षों ने पद छोड़कर पार्टी में भूचाल ला दिया है।

कन्दरी मंडल अध्यक्ष लालसाय मिंज ने सीधे प्रदेश अध्यक्ष Deepak Baij को पत्र लिखकर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि जिला अध्यक्ष ने उन लोगों को जिम्मेदारी दे दी, जिन्होंने चुनावों में कांग्रेस का विरोध कर भाजपा का साथ दिया था।

इसी लाइन पर इदरी कला मंडल की अध्यक्ष असमीता टोप्पो ने भी इस्तीफा देते हुए संगठन की नियुक्तियों पर सवाल खड़े कर दिए। लगातार हो रहे इस्तीफों से साफ है कि जिला कांग्रेस में अंदरखाने भारी खींचतान चल रही है।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि पार्टी हाईकमान इस बढ़ते असंतोष को कैसे संभालेगा, क्योंकि अगर यही हाल रहा तो आने वाले चुनावों में इसका सीधा असर दिख सकता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related