IPL 2026: RCB फैन्स के लिए खुशखबरी, IPL मैच के लिए मिली हरी झंडी 

Date:

IPL 2026: Good News for RCB Fans—Green Signal Received for IPL Matches

IPL 2026 : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के फैंस के लिए सोमवार का दिन बड़ी खुशखबरी लेकर आया। कर्नाटक सरकार ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPl 2026 के मैचों के आयोजन को आधिकारिक तौर पर हरी झंडी दे दी है। यहाँ 28 मार्च को मेजबान RCB और सनराइजर्स हैदराबाद(SRH) के बीच ओपनिंग मैच खेला जाएगा। गृह मंत्री की अध्यक्षता में हुई एक अहम बैठक के बाद यह फैसला लिया गया, जिससे अब बेंगलुरु के घरेलू मैदान पर क्रिकेट की वापसी का रास्ता साफ हो गया है।

 

कर्नाटक के गृह मंत्री डॉ. जी. परमेश्वर ने सोमवार को एक्सपर्ट कमेटी, KSCA, RCB और इवेंट मैनेजमेंट फर्म DNA के साथ बैठक की। इसमें एक्सपर्ट कमेटी ने स्टेडियम की सुरक्षा और तैयारियों पर अपनी रिपोर्ट पेश की। एक साल पहले RCB की पहली IPL ट्रॉफी जीत के बाद स्टेडियम में विक्ट्री परेड हुई थी। लेकिन स्टेडियम के बाहर भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

RCB के दो मैचों का शेड्यूल

  • 28 मार्च: आरसीबी बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) – चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु।
  • 5 अप्रैल: आरसीबी बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) – चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related