CG VIRAL VIDEO : जमीन विवाद में टावर पर चढ़ा!

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG VIRAL VIDEO : Climbed the tower due to land dispute!

रायपुर. राजधानी रायपुर के सिलतरा औद्योगिक इलाके में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ग्रामीण हाईटेंशन बिजली के टावर पर चढ़ गया। जमीन विवाद से परेशान ग्रामीण ने यह कदम उठाया।

सोंडरा गांव के रहने वाले किशन लाल निषाद का आरोप है कि उसकी पुश्तैनी जमीन पर फॉर्चून मेटल प्राइवेट लिमिटेड ने पिछले 12 साल से कब्जा कर रखा है। वह कई सालों से शासन-प्रशासन के चक्कर लगा रहा है, लेकिन उसे न्याय नहीं मिला।

आखिरकार सिस्टम से निराश होकर उसने आत्मघाती कदम उठाते हुए सिलतरा चौकी इलाके में बने हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने जब उसे टावर पर देखा तो तुरंत प्रशासन को सूचना दी।

सूचना मिलते ही SDM, तहसीलदार और धरसीवां थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। किसी भी बड़े हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने पूरे इलाके की बिजली सप्लाई तुरंत बंद करवा दी।

नीचे खड़े अधिकारी लगातार लाउडस्पीकर से किशन लाल को समझाकर नीचे उतरने की अपील कर रहे हैं। लेकिन ग्रामीण अपनी जमीन को कब्जे से मुक्त कराने की लिखित गारंटी मिलने तक टावर से उतरने को तैयार नहीं है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related