INDIAN OIL TANKER : हमले के बीच निकला तेल टैंकर!

Date:

INDIAN OIL TANKER : Oil tanker rescued amidst attack!

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा से भारतीय ध्वज वाला कच्चे तेल का टैंकर ‘जग लाडकी’ सुरक्षित रूप से भारत के लिए रवाना हो गया है।

सरकार के मुताबिक यह जहाज करीब 80,800 टन मुर्बन कच्चा तेल लेकर भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे फुजैरा से रवाना हुआ। खास बात यह है कि जब यह जहाज तेल लोड कर रहा था, उसी दौरान फुजैरा के तेल टर्मिनल पर हमला हुआ था।

इसके बावजूद जहाज सुरक्षित तरीके से वहां से निकल गया और अब भारत की ओर बढ़ रहा है। जहाज में सवार सभी भारतीय नाविक भी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

दरअसल स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तनाव और जहाजों की आवाजाही प्रभावित होने से भारत की ऊर्जा आपूर्ति पर असर पड़ने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में इस जहाज का सुरक्षित निकलना भारत के लिए अहम माना जा रहा है।

इससे पहले दो भारतीय एलपीजी जहाज ‘शिवालिक’ और ‘नंदा देवी’ भी युद्ध प्रभावित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पार कर चुके हैं। इन जहाजों में करीब 92,712 टन एलपीजी लदा हुआ है और ये जल्द ही गुजरात के मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पहुंचने वाले हैं।

सरकार का कहना है कि क्षेत्र में मौजूद भारतीय जहाज और नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं। जहाजरानी महानिदेशालय लगातार स्थिति पर नजर रख रहा है और भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related