CG BREAKING : First major comeback in the education department
रायपुर। छत्तीसगढ़ के Raipur में स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रतिनियुक्ति पर बैठे अधिकारियों पर सख्ती शुरू कर दी है। इसी कड़ी में राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा में पदस्थ प्रभारी उप संचालक Dr. Rajesh Kumar Singh की प्रतिनियुक्ति खत्म कर दी गई है।
स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव RP Verma ने आदेश जारी कर उन्हें Bilaspur शिक्षा संभाग में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ कर दिया है।
बताया जा रहा है कि डॉ. राजेश कुमार सिंह का मूल पद प्राचार्य का है और वे लंबे समय से Raipur स्थित समग्र शिक्षा कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे थे। सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति खत्म करते हुए प्रशासनिक आधार पर नई जिम्मेदारी सौंप दी है।

दरअसल राज्य सरकार ने हाल ही में साफ निर्देश दिए थे कि लंबे समय से प्रतिनियुक्ति पर जमे अधिकारियों को वापस उनके मूल विभाग में भेजा जाए। इसके बाद से शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि आने वाले दिनों में डीईओ, बीईओ और संयुक्त संचालक कार्यालयों में प्रतिनियुक्ति पर काम कर रहे कई अधिकारी और शिक्षक भी वापस भेजे जा सकते हैं।
इस आदेश के बाद शिक्षा विभाग में यह चर्चा तेज हो गई है कि यह सिर्फ शुरुआत है और जल्द ही बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिल सकता है।

