SANTOSH TIWARI : Many prominent people of the city reached to pay tribute to Santosh Tiwari…
रायपुर. रायपुर में शुक्रवार को स्वर्गीय संतोष तिवारी को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। राजधानी के मारवाड़ी श्मशान घाट में उनके अंतिम संस्कार में शहर के कई प्रतिष्ठित लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार बड़ी संख्या में पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की।
बताया गया कि संतोष तिवारी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। गुरुवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार और परिचितों में शोक की लहर फैल गई।
अंतिम संस्कार के दौरान उनके पुत्र मयंक तिवारी ने उन्हें मुखाग्नि दी। संतोष तिवारी, रायपुर और बिलासपुर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र छत्तीसगढ़ वॉच के प्रधान संपादक रामअवतार तिवारी के बड़े भाई थे और शैलेन्द्र तिवारी व सतीश तिवारी के अनुज थे।
मिलनसार स्वभाव और सामाजिक सक्रियता के लिए पहचाने जाने वाले संतोष तिवारी को श्रद्धांजलि देने के लिए कई प्रमुख हस्तियां पहुंचीं। इनमें मुख्यमंत्री के सलाहकार कृष्णा दास, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, भाजपा नेता सच्चिदानंद उपासने, वित्त आयोग के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र पांडे, संघ के प्रदेश प्रचार प्रमुख संजय तिवारी, विवेक सक्सेना, किसान नेता अनिल दुबे, ज्ञानेश शर्मा और अवतार बादल प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अलावा रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, पत्रकार, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और व्यवसायिक जगत से जुड़े लोग भी बड़ी संख्या में अंतिम संस्कार में मौजूद रहे।
इधर संतोष तिवारी के महामाया मंदिर के पास स्थित निवास पर भी लोगों का तांता लगा रहा। यहां कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल, रिटायर्ड आईएएस अनुराग पांडे, हरीवल्लभ अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार रुचिर गर्ग, मनोज द्विवेदी, सूचना आयुक्त शिरीश मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, संजीव वर्मा, बाबूलाल शर्मा समेत कई लोगों ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की।
सभी ने संतोष तिवारी को याद करते हुए उनके सरल स्वभाव और समाज में निभाई गई सक्रिय भूमिका को श्रद्धांजलि के साथ स्मरण किया।

