Breaking News: Mysterious explosion in detonator unit… 17 deaths cause panic
नागपुर : महाराष्ट्र के नागपुर जिले में रविवार सुबह एक बड़े औद्योगिक हादसे में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह विस्फोट काटोल तहसील के राउलगांव स्थित विस्फोटक निर्माता कंपनी SBL Energy Limited के कारखाने में हुआ।
जानकारी के मुताबिक, धमाका कंपनी की डेटोनेटर पैकिंग यूनिट में सुबह करीब 7 बजे से 7:15 बजे के बीच हुआ। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
घटना के तुरंत बाद घायलों को नागपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गईं।
कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है और मामले को लेकर जल्द ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा। वहीं पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

