Crime News: hookah bar was operating in a residential house, the secret was revealed during a police raid.
बिलासपुर। बिलासपुर में प्रतिबंध के बावजूद संचालित हो रहे अवैध हुक्का बार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सरकंडा थाना पुलिस ने राजकिशोर नगर के पलाश-16 स्थित एक मकान में छापेमारी कर संचालक, मैनेजर सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि अथर्व पांडेय उर्फ चिंकू अपने घर में तंबाकू युक्त फ्लेवर के साथ अवैध हुक्का बार चला रहा है। यहां युवाओं से प्रति घंटे 500 रुपये वसूले जा रहे थे। यह गतिविधि स्कूल के पास चल रही थी, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी थी।
टीआई प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। मौके पर विनित एलानी मैनेजर के रूप में मौजूद था, जबकि अन्य युवक हुक्का पीते मिले। तलाशी में 2 हुक्का पॉट, कोल हीटर, फ्लेवर, सिल्वर फॉयल, नोजल सहित करीब 20 हजार रुपये का सामान और 4000 रुपये नकद जब्त किए गए।
आरोपी वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सके। पुलिस ने उनके खिलाफ Cigarettes and Other Tobacco Products Act, 2003 (कोटपा) की धारा 4, 21, 27 के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार पर आगे भी सख्त कार्रवाई की बात कही है।

