CG NEWS: होली से पहले किसानों को बड़ी खुशखबरी, कृषक उन्नति योजना के तहत करोड़ों रुपए जारी

Date:

CG NEWS: Big news for farmers before Holi, crores of rupees released under Krishak Unnati Yojana

बिलासपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित किसान सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए होली से पहले ही ‘दिवाली’ सी खुशखबरी आई। मुख्यमंत्री ने कृषक उन्नति योजना के तहत 24.28 लाख किसानों के खातों में 10,324.84 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता जारी की।

बिलासपुर जिले के किसानों के लिए भी राहत भरी खबर आई। जिले के 1,25,352 किसानों के खातों में कुल 494.38 करोड़ रुपए भेजे गए।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने 89 विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनकी कुल लागत 263.17 करोड़ रुपए है। इनमें 7 विकास कार्य पूरे होने के बाद 15.99 करोड़ रुपए की लागत से लोकार्पण किए गए और 82 नए विकास कार्यों का शिलान्यास कर 247.18 करोड़ रुपए की लागत से भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव रखी गई।

यह किसान सम्मेलन बिल्हा ब्लॉक के ग्राम रहंगी स्थित खेल मैदान में आयोजित किया गया, जिसमें किसानों और ग्रामीणों ने भारी भागीदारी दिखाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण विकास को और मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण कदम है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related