CG NEWS: City gas project launched in Raipur, pipeline gas facility to homes and businesses
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में सिटी गैस अवसंरचना परियोजना का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने सीएनजी युक्त वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और रायपुर नगर निगम की पहली पाइपलाइन गैस उपभोक्ता श्रीमती पूनम चौबे से संवाद कर घरेलू उपयोग में पाइपलाइन गैस की सुविधा के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मेट्रो शहरों की तरह डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (डीपीएनजी) के माध्यम से घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक गैस पहुंचेगी। इससे घरेलू उपभोक्ताओं को रिफिलिंग की झंझट से मुक्ति मिलेगी, सुरक्षा बढ़ेगी और उद्योग क्षेत्र को भी गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह पहल स्वच्छ ऊर्जा, पर्यावरण संरक्षण और आधुनिक अधोसंरचना की दिशा में प्रदेश की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।परियोजना रायपुर, बलौदाबाजार और गरियाबंद जिलों में शुरू की गई है। इसके माध्यम से घरेलू, व्यावसायिक और वाहनों के लिए सीएनजी उपलब्ध होगी।

