GOLD SILVER PRICE : चांदी ₹8 हजार टूटी, सोना भी लुढ़का

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

GOLD SILVER PRICE : Silver falls by ₹8,000, gold also falls

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में आज 17 फरवरी को लगातार चौथे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक एक किलो चांदी 7,992 रुपए गिरकर ₹2.33 लाख पर आ गई है। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 2,242 रुपए सस्ता होकर ₹1.51 लाख पर पहुंच गया।

4 दिन में भारी गिरावट

चांदी पिछले चार कारोबारी दिनों में ₹33 हजार तक टूट चुकी है।

29 जनवरी को चांदी ने ₹3.86 लाख प्रति किलो का हाई बनाया था। तब से अब तक यह करीब ₹1.53 लाख सस्ती हो चुकी है।

सोना भी 4 दिन में ₹6 हजार गिरा है।

29 जनवरी को सोना ₹1.76 लाख प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर था। वहां से अब तक ₹24 हजार की गिरावट आ चुकी है।

2025 में रिकॉर्ड तेजी भी देखी

हालांकि पूरे साल 2025 की बात करें तो सोना 75% यानी करीब ₹57 हजार महंगा हुआ।

31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम सोना ₹76 हजार था।

31 दिसंबर 2025 को यह ₹1.33 लाख पहुंच गया।

चांदी ने तो और बड़ी छलांग लगाई –

31 दिसंबर 2024 को ₹86 हजार प्रति किलो

31 दिसंबर 2025 को ₹2.30 लाख प्रति किलो
यानी सालभर में करीब 167% की बढ़त।

अलग-अलग शहरों में दाम क्यों अलग?

ट्रांसपोर्ट और सिक्योरिटी खर्च – आयात केंद्रों से दूरी बढ़ने पर लागत बढ़ती है।

डिमांड और बल्क खरीद – दक्षिण भारत में ज्यादा खपत के कारण कीमतों पर असर।

लोकल ज्वेलरी एसोसिएशन – स्थानीय मांग-सप्लाई के आधार पर रेट तय।

पुराना स्टॉक – ज्वेलर्स ने किस रेट पर स्टॉक खरीदा, इससे भी दाम तय होते हैं।

सोना खरीदते समय ध्यान रखें

हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सर्टिफाइड गोल्ड खरीदें।

खरीद से पहले IBJA जैसी विश्वसनीय वेबसाइट से रेट क्रॉस-चेक करें।

चांदी की पहचान कैसे करें

मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती।

आइस टेस्ट: असली चांदी पर बर्फ जल्दी पिघलती है।

स्मेल टेस्ट: असली चांदी में गंध नहीं होती।

कपड़ा टेस्ट: सफेद कपड़े पर रगड़ने से काला निशान आए तो असली।

भारतीय घरों में सोने का खजाना

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय परिवारों के पास करीब 34,600 टन सोना है, जिसकी वैल्यू देश की GDP से भी ज्यादा आंकी गई है। मौजूदा समय में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related