CG RAID BREAKING : Raid on coal trader’s premises
बिलासपुर, 12 फरवरी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने बिलासपुर में एक बड़े कोयला व्यापारी के ठिकानों पर छापा मारा है। कार्रवाई फिल ग्रुप से जुड़े प्रवीण झा के खिलाफ की गई। गुरुवार सुबह टीम ने श्रीकांत वर्मा मार्ग स्थित कार्यालय और रामा वर्ल्ड स्थित निवास सहित कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी।
सूत्रों के मुताबिक टीम सर्वे (SIR) के रूप में पहुंची थी, जिससे शुरू में रेड की भनक नहीं लगी। बाद में स्पष्ट हुआ कि यह आयकर विभाग की कार्रवाई है। अधिकारियों ने कोयला कारोबार से जुड़े दस्तावेज, खातों का ब्योरा और लेन-देन के रिकॉर्ड खंगालना शुरू कर दिया है।
बिलासपुर और आसपास का क्षेत्र कोयला व्यापार का बड़ा केंद्र है। SECL के कारण यहां कोयला उत्पादन, परिवहन और ट्रेडिंग का व्यापक नेटवर्क सक्रिय है। पिछले वर्षों में कर चोरी, फर्जी बिलिंग और बेनामी लेन-देन की शिकायतें भी सामने आती रही हैं। फिलहाल कार्रवाई जारी है और विभाग की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

