CG BREAKING : BSP कर्मी और दो बेटियों पर जानलेवा हमला

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Deadly attack on BSP worker and two daughters

भिलाई, 12 फरवरी 2026। सेक्टर-8 की शांत कॉलोनी बुधवार रात अचानक चीख-पुकार से गूंज उठी। रात करीब 9 बजे एक नकाबपोश युवक ने पड़ोसी के घर में घुसकर ऐसा हमला किया कि पूरा मोहल्ला दहल गया।

जानकारी के मुताबिक, BSP में कार्यरत एक कर्मचारी अपने परिवार के साथ घर में खाना खा रहे थे। तभी पास में रहने वाला एक युवक दीवार फांदकर घर के भीतर घुस आया। उसके चेहरे पर नकाब था, हाथों में दस्ताने थे और हाथ में धारदार रॉडनुमा हथियार।

घर में घुसते ही उसने सबसे पहले पिता पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसके बाद उसने उनकी दोनों बेटियों को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि एक बेटी डॉक्टर है और दूसरी सॉफ्टवेयर इंजीनियर। युवक ने उनके सिर पर प्राणघातक वार किए, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

हमले के दौरान घर में मौजूद मां ने असाधारण हिम्मत दिखाई। उन्होंने आरोपी से हथियार छीनने की कोशिश की। संघर्ष में आरोपी ने महिला को जमीन पर पटक दिया और बेरहमी से लात-घूंसों से पीटा। इस झड़प में महिला का हाथ फैक्चर हो गया, लेकिन उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को सतर्क कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।

इलाके में दहशत का माहौल है और लोग इस बात से हैरान हैं कि पड़ोस में रहने वाला युवक इतनी खौफनाक वारदात को कैसे अंजाम दे गया।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related