KORBA SALMA MURDER CASE : एक हाथ में लाश… गाता रहा कातिल!

Date:

KORBA SALMA MURDER CASE : Dead body in one hand… the murderer kept singing!

कोरबा. कोरबा की उभरती न्यूज एंकर सलमा सुल्ताना हत्याकांड में कोर्ट में हुई गवाही ने पूरे मामले को फिर से सुर्खियों में ला दिया है। पांच साल पुराने इस केस में चश्मदीद कोमल सिंह राजपूत ने जो बयान दिया, उसने रिश्तों की परतें उधेड़ दीं।

कोमल ने अदालत को बताया कि हत्या के बाद आरोपी मधुर साहू एक हाथ में सलमा का शव थामे और दूसरे हाथ में सिगरेट पकड़े उसका पसंदीदा गीत गा रहा था “तुझसे नाराज़ नहीं जिंदगी…” यह दृश्य सुनकर कोर्ट रूम में सन्नाटा छा गया।

गला दबाकर की गई हत्या

कोमल के मुताबिक, घटना वाले दिन घर में झगड़ा हुआ। पहले मधुर ने सलमा को दीवार से टिकाकर गला दबाया। बीच-बचाव के बाद मामला शांत होता दिखा, लेकिन कुछ देर बाद फिर मारपीट शुरू हुई। आरोप है कि मधुर ने सलमा को बिस्तर पर गिराकर गला दबाया और उसके साथी कौशल ने तकिए से उसका मुंह दबा दिया। कोमल को धमकाया गया कि अगर चुप नहीं रही तो उसका भी यही हाल होगा।

हत्या के बाद गुमराह करने की कोशिश

गवाही में यह भी सामने आया कि सलमा के फोन से उसके परिजनों को मैसेज भेजा गया “मैं जा रही हूं, मुझे परेशान मत करना।” इसके बाद मोबाइल बंद कर दिया गया। पांच साल तक मामला गुमशुदगी ही बना रहा।

20 फीट नीचे मिला कंकाल

2018 में लापता हुई सलमा का कंकाल 2023 में कोरबा आउटर के एक नाले के नीचे से बरामद हुआ। जिस जगह शव दबाया गया था, वहां फोरलेन सड़क बन चुकी थी। करीब दो महीने की खुदाई के बाद 20 फीट नीचे से अवशेष मिले। इस मामले में लिव-इन पार्टनर मधुर साहू और उसके दो सहयोगी कौशल श्रीवास व अतुल शर्मा गिरफ्तार किए गए थे। फिलहाल तीनों जमानत पर हैं। ट्रायल अंतिम चरण में है और अब तक 41 गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं।

रिश्तों का काला चेहरा

गवाही में यह भी दावा किया गया कि आरोपी के कंप्यूटर में कई महिलाओं के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें थीं और दोनों के बीच शक और विवाद लंबे समय से चल रहे थे। अब कोर्ट के अंतिम फैसले का इंतजार है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related