Ganja smuggling busted: लग्जरी यात्री बस से गांजा तस्करी, 2 महिला तस्कर गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Ganja smuggling busted: धमतरी। छत्तीसगढ़ की धमतरी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है. बोराई बॉर्डर चेक पोस्ट पर की गई सघन चेकिंग के दौरान ओडिशा से रायपुर जा रही एक अंतर्राज्यीय यात्री बस से लगभग 35 किलो गांजा बरामद किया गया है. पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो बैग में गांजा भरकर तस्करी कर रही थीं.

चेक पोस्ट पर आधी रात कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक (SP) धमतरी के निर्देश पर जिले के सीमावर्ती इलाकों में संदिग्ध वाहनों की सतत निगरानी की जा रही है. इसी कड़ी में 04 फरवरी 2026 की रात करीब 12:30 बजे बोराई पुलिस ने ओडिशा के कोरापुट से रायपुर जा रही ‘नरेश’ बस (क्रमांक CG-07-E-4433) को चेकिंग के लिए रोका.

3 ट्रॉली बैग में भरा था गांजा

बस की तलाशी के दौरान लोअर बर्थ संख्या 23 और 24 पर बैठी दो महिलाओं की गतिविधियां संदिग्ध लगीं. उनके पास रखे तीन ट्रॉली बैगों की जब गवाहों के सामने तलाशी ली गई, तो पुलिस के होश उड़ गए. बैग के भीतर 8 अलग-अलग बंडलों में मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखा गया था.

लगभग 18 लाख का गांजा जब्त

इस कार्रवाई में 35 किलो 783 ग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत ₹17,89,150 (लगभग 18 लाख रुपये) आंकी गई है. पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ ही तस्करी में इस्तेमाल किए गए 3 ट्रॉली सूटकेस और मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं.

रेखा रानी (30 वर्ष): निवासी फरीदकोट, पंजाब
.
कोमल चौधरी (29 वर्ष): निवासी नवरंगपुर (स्थायी पता- मथुरा, उत्तर प्रदेश).

बोराई थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20(B) और 29 के तहत मामला दर्ज कर लिया है. बुधवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है. धमतरी पुलिस अब इस नेटवर्क के अन्य संपर्कों की तलाश में जुटी है.

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related