CG SCHOOL UNIFORM : सरकारी स्कूलों में बदलेगी यूनिफार्म

Date:

CG SCHOOL UNIFORM : Uniforms to change in government schools

रायपुर। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आने वाला शिक्षा सत्र खास होने वाला है। पहली से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को अब पुरानी सफेद शर्ट और नीली पैंट की जगह नई और आकर्षक यूनिफार्म मिलेगी। नई ड्रेस में कत्थे रंग की पैंट और नीले रंग की चेक शर्ट शामिल होगी, जो देखने में निजी स्कूलों जैसी स्मार्ट और व्यवस्थित होगी।

शिक्षा विभाग का कहना है कि इस बदलाव का मकसद सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना और स्कूलों की छवि को बेहतर बनाना है। नई यूनिफार्म से बच्चों में स्कूल आने की रुचि बढ़ेगी और पढ़ाई के प्रति सकारात्मक माहौल बनेगा।

हथकरघा संघ बनाएगा 60 लाख यूनिफार्म

नई यूनिफार्म तैयार करने की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विपणन सहकारी संघ को दी गई है। इसके तहत करीब 60 लाख यूनिफार्म बनाई जाएंगी। इस काम में संघ से जुड़ी 329 पंजीकृत समितियों के बुनकर लगाए गए हैं, जिससे स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

दरअसल, इस योजना को मौजूदा सत्र में बिलासपुर और अंबिकापुर जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया था। वहां विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिला। इसी सकारात्मक अनुभव के बाद सरकार ने अब इसे पूरे प्रदेश में लागू करने का फैसला लिया है।

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related