SANT SAMAGAM : संत समागम की राशि 50 से बढ़ाकर 75 लाख

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SANT SAMAGAM : The amount of Sant Samagam has been increased from Rs 50 lakh to Rs 75 lakh.

रायपुर, 2 फरवरी 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ तेजी से विकसित प्रदेश बनने की ओर बढ़ रहा है और सरकार का लक्ष्य राज्य को विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में स्थापित करना है। माघ पूर्णिमा के अवसर पर कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा में आयोजित सतगुरु कबीर संत समागम समारोह में शामिल होते हुए मुख्यमंत्री ने समागम की अनुदान राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 75 लाख रुपये करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री साय ने पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब और पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब को चादर-श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश की खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि दामाखेड़ा का संत समागम हर वर्ष और भव्य होता जा रहा है, जो लोगों की गहरी आस्था को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दामाखेड़ा को कबीर धर्मनगर घोषित करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और राजपत्र प्रकाशन की कार्रवाई जारी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में बाधा बना नक्सलवाद 31 मार्च 2026 तक पूरी तरह समाप्त कर दिया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब का चादर तिलक अद्भुत और अलौकिक रहा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री साय कबीर आश्रम के विकास कार्यों को लेकर लगातार गंभीर रहते हैं और कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश देते हैं।

समारोह को खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल और भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी संबोधित किया। पंथ श्री प्रकाश मुनि नाम साहेब ने बताया कि इस वर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में कबीरपंथी संत और अनुयायी संत समागम में पहुंचे हैं।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related