मुंबई से थाईलैंड जा रही इंडिगो फ्लाइट में टेक ऑफ से पहले हंगामा, यात्री ने एग्जिट डोर पर मारी लात

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। मुंबई से थाईलैंड के क्राबी जा रही इंडिगो की एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान (6E 1085) में गुरुवार को बवाल देखने को मिला। घंटों से इंतजार कर रहे यात्रियों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा, जब पायलट ने अपनी ‘ड्यूटी टाइम लिमिट’ (FDTL) खत्म होने का हवाला देते हुए विमान उड़ाने से इनकार कर दिया। इसको लेकर पहले चालक दल और यात्रियों के बीच तीखी बहस हुई, इसी दौरान गुस्से में एक यात्री विमान के निकास द्वार (Exit Door) पर लात मारते हुए और पायलट के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग करते हुए देखा जा सकता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट Flightradar24 पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, मुंबई से थाईलैंड के क्राबी जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट को सुबह 4:05 बजे उड़ान भरनी थी, लेकिन यह तीन घंटे से अधिक समय तक उड़ान नहीं भरी। यह फ्लाइट, जिसे सुबह 10 बजे क्राबी में उतरना था, दोपहर लगभग 1 बजे रिसॉर्ट शहर में पहुंची।

हमारे ट्रिप का क्या होगा?

यात्रियों का आरोप है कि पायलट ने ड्यूटी का समय समाप्त होने का हवाला देते हुए उड़ान भरने से इनकार कर दिया। इसके बाद मुंबई से थाईलैंड के क्राबी जाने वाली इंडिगो की उड़ान में अफरा-तफरी का माहौल छा गया। यात्रियों और केबिन क्रू के बीच तीखी बहस होने लगी। यात्रियों से घिरे चालक दल के सदस्य से यात्री ने चिल्लाते हुए पूछा- … चूहे की तरह क्यों छिप रहा है? हमारे जो प्लान हैं, उसका क्या होगा?

इंडिगो ने जारी किया बयान

इस घटना को लेकर इंडिगो ने अपना बयान जारी किया है। इंडिगो प्रवक्ता के अनुसार, मुंबई से उड़ान में शुरू में देरी आने वाले विमान के देर से आगमन, हवाई यातायात की भीड़ और चालक दल द्वारा अपने ड्यूटी समय की सीमा से अधिक काम करने सहित कई कारणों के संयोजन के कारण हुई थी।

विमान में सवार दो यात्रियों ने प्रतीक्षा समय के दौरान अनुचित व्यवहार किया और उन्हें अनुशासनहीन घोषित कर दिया गया। उन्हें फ्लाइट से उतारा गया और सुरक्षा एजेंसियों को सौंप दिया गया। इंडिगो द्वारा जारी बयान में आगे कहा गया कि हम सभी के लिए एक सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और अपने ग्राहकों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : साय के तंज पर भूपेश का पलटवार!

BHUPESH BAGHEL STATEMENT : Bhupesh's counterattack on Sai's taunt! दुर्ग।...

KHABAR CHALISA SUNDAY SPECIAL तिरछी नजर : बिगड़े बोल पर सरकार सख्त

  आरक्षण के खिलाफ सोशल मीडिया पर मुखर रहे सरकारी...