CG VIRAL DANCE ACTION : ORCHESTRA CHICKENS KA GANDA DANCE WIRAL, SDM не удаее пайсе
रायपुर। गरियाबंद जिले के उरमाल में आयोजित 6 दिवसीय ऑर्केस्ट्रा डांस कार्यक्रम में अश्लीलता के मामले ने सनसनी मचा दी है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मैनपुर SDM तुलसी दास मरकाम को उनके पद से हटा कर कलेक्टरेट में अटैच कर दिया गया है।
कलेक्टर भगवान सिंह उइके ने पुष्टि की कि SDM के खिलाफ जांच समिति गठित की गई है। समिति की रिपोर्ट के आधार पर मामले को आगे कार्रवाई के लिए कमिश्नर को भेजा जाएगा।
कार्यक्रम में SDM के अलावा कई पुलिसकर्मी भी शामिल थे। देवभोग थाने के आरक्षक जय कुमार कंसारी और शुभम चौहान को लाइन अटैच किया गया है। वीडियो में ये पुलिसकर्मी लड़कियों से खुलेआम किस करते और मस्ती करते नजर आए।
आयोजन 29 दिसंबर 2025 को जिला प्रशासन की अनुमति से हुआ।
ओडिशा के कटक स्थित जय दुर्गा ओपेरा की डांसर्स ने अर्धनग्न होकर प्रस्तुति दी।
बार डांसर की फीस 60 हजार रुपये और टिकट की कीमत 200–400 रुपये तय थी।
SDM के लिए आयोजन में सीट आरक्षित की गई थी।
कई रसूखदार और स्थानीय लोग मंच पर जाकर लड़कियों पर पैसे उड़ाते रहे।
आयोजकों पर कार्रवाई –
देवभोग थाना प्रभारी फैजुल शाह ने बताया कि आयोजनकर्ता देवानंद राजपूत, गोविंद देवांगन, नरेंद्र साहू, हसन डाडा के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर मुचलके पर छोड़ा गया।
स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया के दबाव के बाद प्रशासन ने SDM और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

