BALODABAZAR FIRE : क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष और जोहार पार्टी के सह सचिव गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BALODABAZAR FIRE : Kranti sena ke pradesh president aur JOHAR party ke co-secretary arrested

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ पुलिस ने क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के सह सचिव दिनेश वर्मा (मंडल) को रायपुर से गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी बलौदाबाजार में हुई तोड़फोड़ और आगजनी के मामले में की गई।

बलौदाबाजार पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि अजय यादव और दिनेश वर्मा को थाना सिटी कोतवाली में दर्ज अपराध संख्या 378/2024 के तहत हिरासत में लिया गया है। दोनों के खिलाफ तोड़फोड़ और आगजनी के अलावा अन्य संबंधित अपराधों में भी जांच जारी है। इस मामले में अब तक कुल 198 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपियों की जानकारी –

अजय यादव – पिता: रामकुमार, उम्र 51 वर्ष, निवासी धरम नगर पचपेड़ी नाका, रायपुर।

दिनेश कुमार वर्मा (मंडल) – पिता : चैतराम, उम्र 51 वर्ष, निवासी दुबे कॉलोनी, रायपुर।

पुलिस की कार्रवाई जारी है और आरोपियों से जुड़ी सभी कड़ियों की जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related