CG NEWS : अचानकमार में अवैध घुसपैठ, हथियार लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG NEWS : Illegal infiltration in Achanakmar, 3 accused brandishing weapons arrested

मुंगेली/अचानकमार। अचानकमार टाइगर रिजर्व के प्रतिबंधित कोर जोन से लगे क्षेत्र में अवैध घुसपैठ और हथियार लहराने के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का संज्ञान लेते हुए टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने पुलिस के सहयोग से त्वरित कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत वैष्णव (26), अनिकेत (27) और विक्रांत वैष्णव (36) के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से दो एयर राइफल और एक टाटा सफारी स्टॉर्म वाहन जब्त किया गया है, जिसका इस्तेमाल प्रतिबंधित वन क्षेत्र में प्रवेश के लिए किया गया था।

वन विभाग के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम, 1972 की सुसंगत धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

विभागीय स्तर पर भी सख्ती

मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने आंतरिक कार्रवाई भी की है। संबंधित बैरियर गार्ड को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है, जबकि परिक्षेत्र अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना सामने आने के बाद अचानकमार टाइगर रिजर्व की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। हालांकि वन विभाग का कहना है कि सोशल मीडिया से सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की गई, जो यह दर्शाती है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ विभाग की नीति ‘जीरो टॉलरेंस’ की है।

वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी संरक्षित वन क्षेत्रों में अवैध गतिविधि दिखाई दे, तो तत्काल विभाग को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों और प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CHHATTISGARH : लिव-इन हर बार रेप नहीं!

CHHATTISGARH : Live-in is not rape every time! रायपुर। छत्तीसगढ़...

SAKTI MURDER CASE : इश्क, सुपारी और 3 गोलियां!

SAKTI MURDER CASE : Love, betel nut and 3...

BILASPUR RAILWAY DIVISION : रेलवे काउंटर आधे दिन!

BILASPUR RAILWAY DIVISION : Railway counters closed for half...