BUS ACCIDENT BREAKING : अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी बस, 7 की मौत की सूचना

Date:

BUS ACCIDENT BREAKING : Tragic accident in Almora, bus falls into ditch, 7 reported dead

अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। भिकियासैंण क्षेत्र के सीलापानी के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस हादसे में करीब 7 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए हैं। दुर्गम इलाका होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। घायलों को खाई से निकालने का काम जारी है और उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।

फिलहाल बस कहां से कहां जा रही थी और हादसा कैसे हुआ, इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से जल्द विस्तृत जानकारी जारी किए जाने की संभावना है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related