ACCIDENT BREAKING : BJP नेता ने लोगों को रौंदा, बालक समेत 2 की मौत

Date:

ACCIDENT BREAKING : BJP leader runs over people, 2 dead including a child

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में बीजेपी नेता की लापरवाही ने दो जिंदगियां छीन लीं। पोरसा थाना क्षेत्र के जोटई रोड बायपास पर तेज रफ्तार कार ने अलाव ताप रहे लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 10 साल के मासूम और 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि तीन लोग अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं।

मृतकों की पहचान रामदत्त राठौर (65) और अर्नव लाक्षाकार (10) के रूप में हुई है। दोनों पोरसा के राठौर मोहल्ला बायपास रोड वार्ड क्रमांक 3 के रहने वाले थे।

आरोप है कि कार चला रहा बीजेपी नेता दीपेंद्र भदौरिया शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहा था। हादसे के वक्त लोग सड़क किनारे अलाव जलाकर ठंड से बचने की कोशिश कर रहे थे, तभी एमपी 06 सीए 5172 नंबर की कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद भड़का लोगों का गुस्सा

टक्कर के बाद भी आरोपी रुका नहीं और लापरवाही से गाड़ी चलाता रहा। इसी दौरान उसकी कार एक अन्य वाहन से भी टकरा गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर बीजेपी नेता को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट इतनी गंभीर थी कि आरोपी की नाक से खून निकलने लगा।

इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे पोरसा पुलिस के हवाले कर दिया, लेकिन कुछ देर बाद आरोपी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। इस बात से ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। लोगों का आरोप है कि पुलिस ने ही बीजेपी नेता को भागने में मदद की।

हिरासत से भागा, फिर दबाव में गिरफ्तारी

ग्रामीणों के भारी आक्रोश और हंगामे के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता दीपेंद्र भदौरिया को दोबारा गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के साथ-साथ हिरासत से फरारी के पहलू की भी जांच की जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related