CG News: छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर में बवाल, ब्लिंकिट ऑफिस में बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की मारपीट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG News: रायपुर। छत्तीसगढ़ बंद के दौरान रायपुर के कटोरा तालाब स्थित ब्लिंकिट के ऑफिस में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों से मारपीट की। एक कार्यकर्ता मारपीट करते हुए CCTV कैमरे में कैद हुआ है। सामान डिलीवरी के दौरान दुकान में घुसकर मारपीट की है। लाठी से मारते हुए दिख रहा है। बता दें कि कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्म परिवर्तन के विरोध में कई सामाजिक संगठनों ने आज छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है। प्रदेशभर में बंद का असर दिखा। रायपुर, दुर्ग और जगदलपुर में स्कूल, दुकानें और कई कॉमर्शियल प्रतिष्ठान सुबह से बंद हैं।

वहीं कांकेर में फिर से बवाल हो गया है। आमाबेड़ा के उसेली गांव की धर्मांतरित महिला राम बाई तारम का घर तोड़ दिया है। राम बाई तारम का कहना है कि हिंदू धर्म में वापस आने को तैयार नहीं है, इसी बात को लेकर गांव वालों ने तोड़फोड़ की। 5-6 साल से ईसाई धर्म को मान रहे हैं। बीमारी के इलाज के लिए हिंदू धर्म छोड़े हैं। इसके अलावा रायपुर में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गुंडागर्दी की है। ब्लिंकिट के ऑफिस में घुसकर कर्मचारियों को लाठी से पीटा है। एक कार्यकर्ता कर्मचारी को मारते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया। बताया जा रहा है कि डिलीवरी के सामान देते वक्त पिटाई की है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related