IAS officer Dr. Priyanka Shukla: IAS डॉ. प्रियंका शुक्ला होंगी ‘मेरा युवा भारत’ की नई CEO, अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट ने दी स्वीकृति

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

IAS officer Dr. Priyanka Shukla: रायपुर। केंद्र सरकार ने युवा मामलों से जुड़े एक अहम प्रशासनिक निर्णय पर मुहर लगा दी है। अपॉइंटमेंट्स कमेटी ऑफ द कैबिनेट (ACC) ने छत्तीसगढ़ कैडर की 2009 बैच की IAS अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला को ‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ का नया मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की स्वीकृति दी है। यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति के आधार पर तीन वर्षों के लिए की गई है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) की ओर से जारी आदेश के अनुसार, डॉ. प्रियंका शुक्ला को पे मैट्रिक्स लेवल-14 में यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो। यह नियुक्ति तब तक प्रभावी रहेगी, जब तक MY Bharat के CEO पद के लिए भर्ती नियम (Recruitment Rules) को अंतिम रूप नहीं दे दिया जाता।

‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ में निभाएंगी अहम भूमिका

‘मेरा युवा भारत (MY Bharat)’ केंद्र सरकार की एक प्रमुख पहल है, जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक नवाचार, स्वैच्छिक सेवा, नेतृत्व विकास और नीति निर्माण से जोड़ना है। सरकार का फोकस युवाओं को केवल योजनाओं के लाभार्थी नहीं, बल्कि परिवर्तन के सक्रिय भागीदार के रूप में विकसित करने पर है। ऐसे में डॉ. प्रियंका शुक्ला की नियुक्ति को युवा-केंद्रित नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

देखें आदेश

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related