RAIPUR MURDER : साल के आखिरी दिनों में फिर हत्या, एक और मौत

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

RAIPUR MURDER : Another murder in the last days of the year, another death

रायपुर, 24 दिसंबर। राजधानी रायपुर में साल के अंतिम दिनों में एक बार फिर हत्या की घटना सामने आई है। पिछले साल की तरह इस साल भी नए साल से पहले अपराध की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सोमवार देर रात शराब को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के मुताबिक, शराब पीने के दौरान दो युवकों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। इसी दौरान सन्नी साहू ने दुर्गेश धृतलहरे पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल दुर्गेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी सन्नी साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हत्या के पीछे के अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं, खासकर तब जब नया साल नजदीक है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related