CG DHAN KHARIDI LIMIT : किसानों को बड़ी राहत, धान खरीदी की रोजाना लिमिट 3 गुना बढ़ी …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG DHAN KHARIDI LIMIT : Big relief to farmers, daily limit for paddy purchase increased 3 times…

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किसानों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन और सहकारिता मंत्री व प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने किसानों के हित में अहम फैसला लिया है। जिले के 25 धान उपार्जन केंद्रों में प्रतिदिन धान खरीदी की सीमा में रिकॉर्ड बढ़ोतरी की गई है।

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत पहले सुकमा जिले में प्रतिदिन 15102 क्विंटल धान खरीदी की सीमा तय थी, जिसे अब बढ़ाकर 51800 क्विंटल प्रतिदिन कर दिया गया है। शासन स्तर से स्वीकृति मिलने के बाद यह नई लिमिट तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।

इस फैसले से किसानों को समय पर अपनी उपज बेचने का मौका मिलेगा और उपार्जन केंद्रों में लगने वाली लंबी कतारों व इंतजार की परेशानी से भी राहत मिलेगी। बता दें कि 9 दिसंबर को कलेक्टर द्वारा राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया था, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीते तीन दिनों से सॉफ्टवेयर अपडेट की प्रक्रिया चल रही थी। अपडेट पूरा होते ही बढ़ी हुई लिमिट लागू कर दी गई।

खरीदी में तेजी, किसानों को सीधा फायदा

जिला खाद्य अधिकारी रवि कोमरा ने बताया कि खरीदी लिमिट बढ़ने से धान उपार्जन कार्य में तेजी आएगी और अधिक से अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ किसानों का रकबा एग्रीस्टेक में कम दिखने की शिकायत मिली थी, जिस पर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। भौतिक सत्यापन (पी.व्ही. ऐप) और आवश्यक संशोधन के लिए शासन को पत्र भेजा गया है, जिसका जल्द समाधान किया जाएगा।

प्रशासन की सक्रियता से किसानों में खुशी

कलेक्टर अमित कुमार लगातार धान खरीदी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं और किसानों के हित में त्वरित निर्णय ले रहे हैं। प्रशासन की इस सक्रियता और संवेदनशीलता से जिले के किसानों में हर्ष का माहौल है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

NEW RAILWAY RULES: अब RPF भी काट सकती है चालान! 

New Railway Rules: Now RPF can also issue challans!   NEW...

CG MAHTARI VANDAN YOJANA: KYC के नाम पर निकाली 980 बोरी खाद! 

    CG Mahtari Vandan Yojana: 980 bags of fertilizer siphoned...

CG VIDHANSABHA: वेदांता हादसे पर विपक्ष का वाकआउट! 

CG Vidhansabha:Opposition stages walkout over Vedanta accident!     CG VIDHANSABHA: छत्तीसगढ़...