CG Liquor Scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ी जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। पूर्व मुख्यमंत्री की उपसचिव रह चुकीं सौम्या चौरसिया को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। इस गिरफ्तारी से प्रदेश की सियासत और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
जानकारी के अनुसार, आबकारी घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी ने सौम्या चौरसिया को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया था। पूछताछ के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया।
विशेष कोर्ट में पेशी आज
ईडी सौम्या चौरसिया को कल विशेष न्यायालय में पेश करेगी। सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी कोर्ट से कस्टोडियल रिमांड की मांग कर सकती है, ताकि घोटाले से जुड़े अन्य पहलुओं और संदिग्ध लेन-देन की गहन पूछताछ की जा सके।
आबकारी घोटाले की जांच तेज
बताया जा रहा है कि यह मामला राज्य के बहुचर्चित शराब घोटाले से जुड़ा है, जिसमें पहले भी कई अधिकारियों और कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। ईडी इस मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच कर रही है।

