रायपुर: आज प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री Vishnu Deo Sai जी के कवर्धा आगमन पर उनसे सौजन्य भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कवर्धा में नवीन शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जिला कबीरधाम के शिला स्थापना समारोह में माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय विधानसभा अध्यक्ष Dr Raman Singh जी के साथ शामिल हुई। कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं आवास की चाबी भेंट कर शुभकामनाएं दी।
यह मेडिकल कॉलेज कबीरधाम जिले के युवाओं के लिए नई शैक्षणिक संभावनाएँ लेकर आएगा साथ ही जिले व उसके आस-पास के जिलों के लाखों लोगों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएँ, बेहतर इलाज और अत्याधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा।
डबल इंजन भाजपा सरकार के प्रयासों से आज आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ ग्रामीण अंचलों तक पहुंच रही हैं। डॉक्टर, विशेषज्ञ और मेडिकल संसाधनों की उपलब्धता बढ़ रही है। युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर बन रहे हैं।
यह शिलान्यास कबीरधाम जिले के लिए विकास, स्वास्थ्य और शिक्षा— तीनों क्षेत्रों में मील का पत्थर साबित होगा। इस सौगात के लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी और माननीय मुख्यमंत्री जी का मैं आभार व्यक्त करती हूं।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री Vijay Sharma जी, स्वास्थ्य मंत्री श्री Shyam Bihari Jaiswal जी, राजनांदगांव सांसद श्री Santosh Pandey जी, पूर्व सांसद श्री Abhishek Singh जी, जिला भाजपा के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहें।

