RAIPUR : Goyal TMT built Asia’s largest building wrap, received the Asia Book of Records honour.
रायपुर. रायपुर में श्री बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड (गोयल TMT) ने एक और बड़ा कमाल कर दिखाया है। स्टील इंडस्ट्री में 25 साल से अपनी पहचान बनाए हुए इस कंपनी ने अब एशिया का सबसे बड़ा बिल्डिंग रैप एडवरटाइजमेंट तैयार कर दिया है। यह विशाल बिल्डिंग रैप शहर के आर्क ब्रिज कैनाल रोड पर लगाया गया है, जिसकी भव्यता देखकर हर कोई दंग रह जाता है।
कंपनी की तरफ से बताया गया कि यह पूरा काम आसान नहीं था।
यहां हैं इस मेगा बिल्डिंग रैप की खास बातें –
इसका कुल साइज़ 23,958 वर्गफीट है।
रैप से इमारत के 5 फ्लोर कवर किए गए हैं।
इसे तैयार करने और लगाने में 35 मजदूरों ने 5 दिन लगातार मेहनत की।
इतना बड़ा फ्लैक्स मुंबई से खास ऑर्डर देकर बनवाया गया।
इस लिए गोयल TMT को आज 10 दिसंबर 2025 को एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने सम्मानित किया। इससे पहले इसी काम के लिए कंपनी को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स भी मिल चुका है।
कंपनी के डायरेक्टर संदीप गोयल ने कहा –
“हम पिछले 25 साल से लगातार लोगों के भरोसे पर खरे उतर रहे हैं। यह बिल्डिंग रैप लगाने का मकसद यह दिखाना है कि गोयल TMT रायपुर के हर इंच में मौजूद है और देश को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभा रहा है।”
कंपनी ने इस काम को #MadeInRaipur और Made Raipur की भावना से जोड़ा है।

