CG COAL SCAM BREAKING: Navneet Tiwari gets major relief from Supreme Court
रायपुर। कोयला घोटाले के आरोपी नवनीत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। करीब चार महीने से रायपुर जेल में बंद नवनीत को सोमवार को शीर्ष अदालत ने जमानत दे दी।
नवनीत तिवारी को चर्चित आरोपी सूर्यकांत तिवारी का रिश्ते का भाई माना जाता है। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता शशांक मिश्रा ने तर्क रखे। मामले की सुनवाई करते हुए CJI सूर्यकांत की बेंच ने जमानत देने का आदेश जारी किया।

