रायपुर। नवा रायपुर स्थित IIM में चल रही 60वीं अखिल भारतीय DGP-IG कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन की बैठक सुबह से जारी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इसकी कमान संभाले हुए हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल सहित देशभर के पुलिस-सुरक्षा संगठनों के शीर्ष अधिकारी इसमें मौजूद हैं।
इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा करते हुए सम्मेलन के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने लिखा कि यह सम्मेलन अधिकारियों के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे अपने अनुभव साझा कर सकते हैं, सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं और नवाचारों को सामने रख सकते हैं। पीएम के मुताबिक, इस प्रकार का संवाद और विचार-विमर्श राष्ट्रीय सुरक्षा को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

