CG NEWS: रायपुर : नया रायपुर में डीजीपी कांफ्रेंस में देश के सभी राज्यों के डीजीपी, और केन्द्रीय एजेंसियों के अफसर रहेंगे। कुल मिलाकर करीव पांच आईपीएस अफसर लगे। इसमें केन्द्रीय गृहमंत्रालय के आला अफसर के साथ ही आईबी, और एनआईए, सीबीआई व खुफिया एजेंसी रो के अफसर रहेंगे। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित ह. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल व अन्य सलाहकार भी तीनों दिन यहां रहेंगे।
जानकारी के ;मुताबिक डीजीपी कांफ्रेंस की सारी तैयारियां आईबी ने अपने हाथों में ले लिया है। पीएचक्यू के अफसर सहयोग कर रहे हैं। आईबी के सीनियर अफसर हां पहुंच चुके है। वो लगातार बैठक कर कांफ्रेंस की सारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी 28 तारीख की शाम रायपुर पहुंचेंगे। उनके रोड शो की चर्चा थी लेकिन प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक उनका रोड नहीं होगा और न ही पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे। मोदी 30 तारीख में शाम दिल्ली रवाना होंगे।
बताया गया कि आईबी के डायरेक्टर तपन डेका गुरुवार, और शुक्रवार को रायपुर में थे। उन्होंने कांग्रेस से जुड़ी सारी तैयारियों की समीक्षा की थी। कांफ्रेंस में राज्यों के अफसर पुलिस में आधुनिकीकरण को लेकर प्रेजेंटेशन देंगे। बताया गया कि बैठक में साइबर क्राइम पर विशेष रूप से चर्चा की जाएगी। इससे निपटने की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी।

