Commonwealth Games: भारत को 20 साल बाद मिली कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, 2030 में अहमदाबाद करेगा होस्ट

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Commonwealth Games: नई दिल्ली। भारत को एक बार फिर कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी का गौरव प्राप्त हुआ है। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुई कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव बोर्ड की अहम बैठक में अहमदाबाद को वर्ष 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स का आधिकारिक होस्ट सिटी घोषित किया गया। भारत 20 साल बाद दूसरी बार यह आयोजन करेगा। इससे पहले 2010 में दिल्ली ने इस प्रतिष्ठित मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट का सफल आयोजन किया था।

अहमदाबाद में पिछले कुछ वर्षों में बड़े स्तर पर खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित हुआ है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम, नारणपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और सरदार वल्लभभाई पटेल स्पोर्ट्स एंक्लेव को मुख्य वेन्यू के रूप में शामिल किया गया है। खिलाड़ियों, अधिकारियों और दर्शकों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाओं की तैयारी पहले से ही तेज़ गति से चल रही है।

भारत की इस जीत ने ओलंपिक 2036 की मेजबानी की उसकी दावेदारी को भी मजबूत कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कई मंचों से स्पष्ट कर चुके हैं कि भारत ओलंपिक की मेजबानी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी हासिल करना इसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

ध्यान देने योग्य है कि कॉमनवेल्थ गेम्स का इतिहास 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर से शुरू हुआ था। 2030 का आयोजन इस महत्त्वपूर्ण खेल आयोजन के 100 वर्ष पूरे होने का भी प्रतीक होगा। भारत की इस उपलब्धि को वैश्विक खेल जगत में उसकी बढ़ती शक्ति के रूप में देखा जा रहा है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related