CM Vishnudev Sai met JP Nadda in Delhi.
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करने तथा नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक में मुख्यमंत्री साय ने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को विस्तार देने, ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा केंद्र से मिलने वाले सहयोग को बढ़ाने संबंधी प्रस्तावों पर बात की। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने इन पहलों के लिए सकारात्मक प्रतिक्रिया दी और हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात स्वास्थ्य क्षेत्र में भविष्य की योजनाओं को गति देने के रूप में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

