SPORT’S NEWS: जूनियर महिला हॉकी टीम के कोच पर यौन उत्पीड़न का आरोप, खेल मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश …

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

SPORT’S NEWS: नई दिल्ली: इंडिया की जूनियर महिला हॉकी टीम के एक कोच पर बुरा काम करने का आरोप लगा है, जिसके बाद खेल मंत्रालय ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। ये सब तब हुआ है जब टीम 2025 में होने वाले एफआईएच जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप के लिए चिली जाने वाली थी।

खबरों के मुताबिक, जब जूनियर टीम अर्जेंटीना, बेल्जियम, नीदरलैंड्स और फिर ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी, तब एक खिलाड़ी को कई बार कोच के कमरे में जाते हुए देखा गया। इसी बात को लेकर शक पैदा हुआ है।

अभी तक खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) या हॉकी इंडिया में किसी ने भी शिकायत नहीं की है, लेकिन मंत्रालय ने मामले को सीरियसली लेते हुए अंदरूनी जांच शुरू कर दी है।

खेल मंत्रालय के लोगों ने बताया है कि जांच के दौरान न तो कोच का नाम बताया जाएगा और न ही उस खिलाड़ी के बारे में कोई जानकारी दी जाएगी। मंत्रालय का कहना है कि पहले सब कुछ पता किया जा रहा है, उसके बाद ही मामले पर कोई फैसला होगा।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related